Pages

Showing posts with label Shirdi Sai Baba. Show all posts
Showing posts with label Shirdi Sai Baba. Show all posts

Friday, January 17, 2014

श्री साईं बाबा जी की आरती (Shri Sai Baba Ji Ki Aarti)


आरती श्री साईं गुरुवर की | Shri Sai Baba Ji Ki Aarti in Hindi and English श्री साईं बाबा जी की आरती (Shri Sai Baba Ji Ki Aarti)
परमानन्द सदा सुरवर की ||

जा की कृपा विपुल सुखकारी |
दुःख, शोक, संकट, भयहारी ||

शिरडी में अवतार रचाया |
चमत्कार से तत्व दिखाया ||

कितने भक्त चरण पर आये |
वे सुख शान्ति चिरंतन पाये ||

भाव धरै जो मन में जैसा |
पावत अनुभव वो ही वैसा ||

गुरु की उदी लगावे तन को |
समाधान लाभत उस मन को ||

साईं नाम सदा जो गावे |
सो फल जग में शाश्वत पावे ||

गुरुवासर करि पूजा - सेवा |
उस पर कृपा करत गुरुदेवा ||

राम, कृष्ण, हनुमान रूप में |
दे दर्शन, जानत जो मन में ||

विविध धर्म के सेवक आते |              
दर्शन कर इच्छित फल पाते ||

जै बोलो साईं बाबा की |
जो बोलो अवधूत गुरु की ||

'साईंदास' आरती को गावे |
घर में बसि सुख, मंगल पावे ||